लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब डिप्टी जी को डपट पड़नी तय है। उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा “ उपमुख्यमंत्री एक तरफ़ झूठे बोल रहे हैं और दूसरी ओर 14 नवंबर यानी ‘नेहरू जयंती’ पर लड्डू बांटने की बात कर रहे हैं। दिल्लीवाले जिस लाइन पर चल रहे हैं उसे काटने की बात करेंगे तो वहाँ से क्या लड्डू मिलेंगे।”
एक दिन पूर्व विधान परिषद में बिहार विधानसभा चुनाव चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान उन्होंने लड्डू खिलाने का जिक्र किया था। तो, मैने कहा कि अभी खा लीजिए या 14 नवम्बर को खा लीजिएगा। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये बेचारे दूसरों के लिए ही लड्डू बाँटते रह जाएंगे और ख़ुद के हिस्से आई बूंदी से ही संतुष्ट होकर खिसियानी हंसी हंसते रहेंगे। अब तो रही-सही उम्मीद भी ख़त्म हो गयी है, पहले जिस वजह से थोड़ा बहुत महत्व मिलता था, उसके लिए भी उनका विकल्प खड़ा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा “ बेचारे जाएं तो जाएं कहाँ… इधर कोई पूछ नहीं रहा, उधर कोई पूछ नहीं हो रही, और अपने क्षेत्र में तो वैसे भी आधार पहले ही दरक चुका है। आजकल ‘मर्सी पोस्टिंग’ पर चल रहे हैं, अब वो भी कितने दिन चल पायेगी ये देखना बाक़ी है क्योंकि अब जब लाइन में और पीछे कर दिये गये हैं तो बाक़ी अहमियत भी कहाँ बाक़ी रह गयी।” अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपनों से पराया बनता है, उसका यही हाल होता है, चलो मान लेते हैं ये भूलवश हुआ पर अभी भी मौका है, सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो भूला नहीं कहलाता।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 25 , 2025, 12:46 PM