बरेली। बरेली में जज असगर अली (Asghar Ali) की वकील भतीजी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई।इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति और मां गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य आरोपी फरार हो गये। उनकी तलाश हो रही है। बरेली में पुराना शहर थाना बरदारी क्षेत्र निवासी डॉक्टर हाशिम की लड़की वकील एलएलएम (LLM) की तैयारी कर रही थी। इस बीच उसका विवाह 27 फरवरी 2025 में हो गया। अधिवक्ता महजबीन (Mahjabeen) (25) की शादी प्रेमनगर थाना क्षेत्र शाहाबाद निवासी डॉक्टर तलहा से हुई थी।
महजबीन के चाचा, पेशे से वकील और आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी ने बताया कि शादी में परिवार ने खूब दान-दहेज दिया था। शादी में कार भी दी थी, लेकिन ससुराल वाले लगातार ऑटोमैटिक कार की मांग कर रहे थे। बुधवार देर रात ससुराल वालों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके गले पर निशान भी पड़े हुए हैं। मृतक के चाचा ने बताया कि भतीजी ने फोन पर जानकारी दी थी कि ये लोग ऑटोमैटिक कार की मांग कर रहे हैं। इस पर वे लोग ससुराल भी गए थे और बात की थी, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते रहे। एलएलएम पढ़ाई भी छुड़वा दी थी।
बारादरी थाना क्षेत्र सहसवानी टोला निवासी पिता डॉक्टर हाशिम अंसारी ने बताया कि उन्होंने बेटी को खूब पढ़ाया-लिखाया। उसे एलएलबी करवाई और उसने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी एलएलएम कर रही थी, लेकिन दामाद तलहा डॉक्टर है, इसलिए उसने एलएलएम की पढ़ाई छुड़वा दी थी और कह रहा था कि इसे डॉक्टर बनाएंगे। शादी के सिर्फ नौ महीने हुए थे कि उनकी बेटी की हत्या कर दी।
प्रेमनगर थाने में पति डॉ. तलहा, देवर डॉ. मोहम्मद हमजा, देवर मोहम्मद जैद, ससुर डॉ. मेंहदी हसन, सास आसमा, ननद उजमा, ननद चमन और ननदोई फैजान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 27 , 2025, 09:47 PM