National Anthem Vande Mataram: राष्ट्रगीत वंदेमातरम राष्ट्र कार्य के लिए समर्पण की देता है नयी उर्जा :वीरेन्द्र सचदेवा

Wed, Nov 26 , 2025, 07:30 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Delhi BJP President Virendra Sachdeva) ने कहा है कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम् (National Anthem Vande Mataram) में भारत माता की स्तुति की गयी है और यह देश की स्वतंत्रता तथा आजादी की लडाई में समर्पण का प्रतीक रहा है। सचदेवा ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबिंदो कॉलेज में राष्ट्र गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेमिनार में छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदेमातरम गीत हर युवा को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करता है और राष्ट्र कार्य के लिए समर्पण की नई उर्जा देता है l

 यह देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है और विगत 150 वर्ष से लोगों को राष्ट्र के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता रहा है। भाजपा नेता एवं शिक्षाविद डा. अभिषेक टंडन (Educationist Dr. Abhishek Tandon) भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. अरूण चौधरी ने श्री वीरेन्द्र सचदेवा एवं डा. टंडन का अभिनंदन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups