The first session: एक दिसंबर से शुरू होगा नये बिहार विधानसभा का पहला सत्र

Tue, Nov 25 , 2025, 09:58 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार विधानसभा का पहला सत्र, हाल ही में संपन्न हुये चुनाव के बाद सोमवार, एक दिसंबर से प्रारंभ होगा। बिहार विधानसभा सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विधानसभा सत्र के पहले दिन नव- निर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव (Narendra Narayan Yadav) शपथ दिलायेंगे। पहले दिन की कार्यवाही के बाद 2 दिसंबर को विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्यों द्वारा किया जायेगा, जिसके बाद सदन नियमित रूप से कामकाज करना शुरू कर देगा। इसके बाद 3 दिसंबर को बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान, बिहार विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद उसी दिन सरकार दूसरा अनुपूरक बजट भी सदन में पेश करेगी।

राज्यपाल को उनके अभिभाषण के लिये धन्यवाद प्रस्ताव पर चार दिसंबर को चर्चा होगी और इसके बाद सरकार इसका उत्तर देगी। इस बहस के बाद 5 दिसंबर को दूसरा अनुपूरक बजट पारित किया जायेगा और इसके साथ ही संबंधित विनियोग विधेयक को भी सदन की मंजूरी मिलेगी। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसका परिणाम 14 नवंबर को घोषित हुआ। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) घटक दल के भाजपा, जदयू, हम, लोजपा (रा) और आरएलएम (RLM) ने मिलकर कुल 202 सीटें हासिल कीं। वहीं महागठबंधन के घटक दलों में राजद, कांग्रेस और अन्य दलों को कुल 35 सीटें मिलीं। एआईएमआईएम को 5 सीटें और बसपा को 1 सीट पर जीत मिली थी। 20 नवंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और नई राजग सरकार का गठन किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups