कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पुलिस ने नवंबर माह में नौ इनामी गोतस्करों (cow smugglers) को गिरफ्तार किया है। इन सभी अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में नवंबर माह में गो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल नौ इनामी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था और लंबे समय से ये फरार चल रहे थे। पुलिस की विशेष टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर इन तस्करों को पकड़ा। अक्टूबर से अब तक दस इनामी गो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
स्थानीय खुफिया इकाइयों की मदद से तस्करों की लोकेशन ट्रैक की गई। उनके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। अभियान में पुलिस को सफलता मिली और अलग-अलग जगह से कुल नौ गो तस्कर दबोचे गए। इनमें सब पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार तस्करों से पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस भी बरामद किया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस इस आधार पर गो तस्करों के नेटवर्क की जांच कर रही है। ताकि तस्करी की जड़ों को खत्म किया जा सके। नवंबर में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने गो तस्करों में खलबली मचा दी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा। गिरफ्तार ईनामी में राकेश कुशवाहा, (Rakesh Kushwaha) सुनील राय , (Sunil Rai) मुस्तकीम , नाजिम, पिंटू यादव, सुनील कुशवाहा, अरुण उर्फ राजकुमार रावत, रेहान , वेदप्रकाश सिंह उर्फ वेद प्रताप सिंह और सुग्रीव कुशवाहा शामिल हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 24 , 2025, 09:08 PM