अजमेर: राजस्थान में अजमेर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में जयपुर राजमार्ग पर दौड़ रहे ट्रोले में रविवार रात अचानक आग लगने से इस मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस सू्त्रों ने बताया कि करीब रात आठ बजे आग लगने की जानकारी ट्रोला चालक को हुई।
इसके बाद उसने ट्रोले को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी । पुलिस दमकल गाड़ियों के साथ राजमार्ग पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गयी।
अभी तक आग लगने के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह कागज के रोल लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था कि अचानक आग लग गई। गनीमत रही की इस घटना में आग ट्रोले के डीजल टैंक तक आग नहीं पहुंची वरना कोई बड़ा हादसा हो जाता।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 24 , 2025, 07:43 AM