विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी की आईएफएफआई में हुई विशेष स्क्रीनिंग, 31 साल बाद भी मिला दर्शकों से वहीं प्यार

Sat, Nov 22 , 2025, 12:21 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पणजी: बॉलीवुड फिल्मकार विदु विनोद चोपड़ा (Bollywood filmmaker Vidhu Vinod Chopra) की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी (1942: A Love Story) की विशेष स्क्रीनिंग 56वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में शुक्रवार को की गयी। फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' की स्क्रीनिंग के अवसर पर दिवंगत आरडी बर्मन (पंचम दा) के संगीत को श्रद्धांजलि दी गई। '1942: ए लव स्टोरी' देश की पहली फिल्म है, जिसे 8के वर्जन में रिस्टोर किया गया है। इस अवसर पर फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' के निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, अभिनेता जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर मौजूद थे।

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ‘तीन दशक पहले मैंने जो फिल्म बनाई थी, उसके लिए लोगों को अब भी रोते हुए देखना यकीन नहीं होता। यह बहुत अच्छा एहसास है। उन्होंने कहा, लव, ईमानदारी, अच्छाई, देश भक्ति हमेशा के लिए होता है। जय हिंद 40-50 साल पहले भी था और आज भी जय हिंद ही रहेगा। जब आप प्यार में पड़ते हैं तो आप महसूस करते हैं कि प्यार हुआ चुपके से। ये फीलिंग तब भी होती थी और आज भी है।'

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups