सोल: दक्षिण कोरिया के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र (South Korea's western seas) में बुधवार को 267 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री नौका फंस गई। समाचार एजेंसी योनहास ने यह जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार कल रात 8:17 बजे (1117 GMT) तट रक्षक बल को सूचना मिली कि 246 यात्रियों और 21 चालक दल के सदस्यों (crew members) को लेकर जा रही नौका राजधानी सोल से लगभग 310 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में सिनान काउंटी के एक द्वीप के पास फंस गई है।
यह नौका दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप जेजू (southern resort island of Jeju) से रवाना होकर दक्षिण-पश्चिमी बंदरगाह शहर मोकपो की ओर जा रही थी। कथित तौर पर जहाज द्वीप के पास पहुंचते समय एक डूबी हुई चट्टान से टकरा गया। सूचना मिलने के बाद तट रक्षक बल ने गश्ती नौकाओं को घटनास्थल पर भेजा है और सभी नाव सवारों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया। किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट समाने नहीं आयी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 20 , 2025, 02:28 PM