टोक्यो: जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित ओइता शहर (Oita City on Japan's Kyushu Island) में भीषण आग (massive fire) लगने से आवासीय भवनों सहित 170 संरचनाएं नष्ट हो गयी जिसके बाद 175 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। एनएचके प्रसारक ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग मंगलवार शाम को लगी और तेज़ हवाओं के कारण शहर में फैल गयी। एनएचके के अनुसार आज सुबह तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका और यह आग पास के पहाड़ी जंगल में भी फैल गयी है। आग के कारण 350 घरों में बिजली व्यवस्था ठप है। इस अभियान में कुल 115 परिवारों यानी 175 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।इस हादसे के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 19 , 2025, 03:10 PM