मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्री हवाई अड्डा गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 05 बजे तक बंद रहेगा। हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक मानसून के बाद रनवे की मरम्मत और रखरखाव के लिए हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक था।
हर साल मानसून के दौरान रनवे को कुछ नुकसान होता है। कल का काम विशेष रूप से इसी उद्देश्य के लिए आरक्षित है। हवाई अड्डे के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया गया कि छह घंटे की इस अवधि के दौरान, किसी भी उड़ान का आगमन या प्रस्थान नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि यह हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहाँ प्रतिदिन लाखों यात्री आते-जाते हैं।
औसतन हर चार मिनट में एक जहाज उड़ान भरता या उतरता है। हवाई अड्डा प्रशासन ने इस भारी यातायात को देखते हुए महीनों पहले ही रखरखाव कार्य की योजना बना ली थी और सभी एयरलाइनों को सूचित कर दिया था। एयरलाइनों ने आज पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 05 बजे के बीच चलने वाली कई उड़ानों को रद्द या पुनर्निर्धारित कर दिया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 20 , 2025, 08:21 AM