Swearing-in Ceremony: नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई! मोदी ने नीतीश, सम्राट और सिन्हा को बधाई दी

Thu, Nov 20 , 2025, 03:22 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जनता दल यू के प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने (sworn as Chief Minister of Bihar) और भाजपा नेताओं सम्राट चौधरी (BJP leaders Samrat Chaudhary) तथा विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। प्रधामंत्री ने नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं को भी बधाई दी है। मोदी ने केन्द्र के अनेक मंत्रियों के साथ गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार तथा अन्य नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह (swearing-in ceremony) में हिस्सा लिया। बाद में श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में सभी नेताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा," नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा ," श्री सम्राट चौधरी जी और श्री विजय सिन्हा जी को बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनने पर बधाई। दोनों नेताओं ने लोगों की सेवा करने के लिए ज़मीनी स्तर पर बहुत काम किया है। उन्हें शुभकामनाएं।"

एक अलग पोस्ट में मोदी ने कहा , " बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं। यह एक शानदार टीम है, जिसमें समर्पित नेता हैं जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि श्री कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups