रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन 8 नवंबर शनिवार को किया जाएगा।
इस जागरूकता शिविर में उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को उनके कनेक्शन के साथ अपडेट किया जाएगा और उपभोक्ता अपने सिक्योरिटी राशि को अपने कनेक्शन में अपडेट करा सकते हैं। अब उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि शिविर में आकर अपने कनेक्शन में अपना मोबाइल नंबर अपडेट जरूर करा लें।
इस आशय की जानकारी देते हुए रांची अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता डी एन साहू ने कहा कि सभी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन 8 नवंबर को रांची अंचल के हर आपूर्ति अवर प्रमंडल में किया जाएगा। रांची अंचल के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से आग्रह है कि अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में आकर इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 08 , 2025, 09:31 AM