बैतूल जिले के कुप्पा ग्राम में एक के बाद एक लगातार मिसाइल या गोला गिरने से खेत में धमाका! ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त 

Fri, Nov 07 , 2025, 12:58 PM

Source : Uni India

Missile or shell lands in Betul field: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ताकू-इटारसी प्रूफ रेंज (Taku-Itarsi Proof Range) से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत हांडीपानी (Gram Panchayat Handipani) के ग्राम कुप्पा में एक खेत में तेज धमाके के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। किसान अर्जुन काजले ने बताया कि वह कल दोपहर बाद अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज धमाके के साथ मिसाइल जैसी लंबी वस्तु खेत में आकर गिरी। वस्तु जमीन में लगभग 10 फीट अंदर तक धंस गई और ऊपर से दिखाई नहीं दे रही।

 गिरते समय इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घबराकर इधर-उधर भाग गए। पहले धमाके के लगभग 10-15 मिनट बाद दो और धमाके सुनाई दिए, जो संभवतः पास के जंगल की दिशा से आए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना ग्रामीणों और भौंरा वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही कुप्पा बीट गार्ड नवल सिंह गुर्जर और डिप्टी रेंजर राजकुमार आर्य मौके पर पहुंचे। बीट गार्ड गुर्जर ने बताया कि खेत में कोई मिसाइल जैसी चीज गड़ी हुई है, लेकिन वह ऊपर से नजर नहीं आ रही।

एसडीएम शाहपुर प्रपंच आर ने बताया कि धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर भेजी गई थी। वहां पर कुछ गड्ढे मिले हैं, लेकिन कोई ठोस वस्तु नहीं मिली। सेना की टीम को सूचना भेज दी गई है। यह क्षेत्र प्रूफ रेंज के बाहर आता है, इसलिए सैन्य विशेषज्ञों की टीम जांच करेगी। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वस्तु संभवतः ताकू इटारसी प्रूफ रेंज से छोड़ी गई किसी परीक्षण सामग्री का हिस्सा हो सकती है। यह रेंज लगभग 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां नियमित रूप से मिसाइल परीक्षण किए जाते हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले चार महीनों से ताकू-इटारसी प्रूफ रेंज के विस्तार और गांवों के संभावित विस्थापन को लेकर चर्चा चल रही है। रक्षा विभाग ने लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों की आशंकाएं और भय और बढ़ गया है। कई किसान अब खेतों में जाने से डर रहे हैं। इस बीच, ब्रिगेडियर संजय छिकारा, सीपीई इटारसी ने कहा, ''अभी इस तरह की किसी घटना की जानकारी हमारे पास नहीं आई है। यदि जानकारी मिलती है, तो जांच कराई जाएगी।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups