मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता सोहैल खान (Sohail Khan) ने बताया है कि उनके भाई सलमान खान (Salman Khan) के सुपरहिट गाना ‘ओ ओ जाने जाना (O O Jaane Jaana)’ का बच्चों पर जबरदस्त असर हुआ था। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने सच में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कई शानदार काम किए हैं और अपनी फिल्मी छवि से भी गहरा असर डाला है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है उनका गाना "ओ ओ जाने जाना" में बिना शर्ट दिखना, जिसने पूरी पीढ़ी में बॉडी बनाने का शौक बढ़ाया। इससे सिर्फ बड़े लोग अपनी बॉडी बनाने और फिट रहने के लिए प्रेरित नहीं हुए, बल्कि बच्चों के मन पर भी इसका असर पड़ा।
सोहैल खान ने बताया है कि कैसे बच्चे दूध पीना शुरू कर देते थे क्योंकि वे सलमान जैसी बॉडी पाना चाहते थे। इस पर बात करते हुए सोहैल ने कहा, "जब हमने 'ओ ओ जाने जाना' किया था… आप जानते हैं कितने बच्चे दूध पीना शुरू कर दिए और उनकी मम्मियां उन्हें कहती थीं, 'सलमान खान जैसी बॉडी चाहिए तो दूध पी।'" उनके लिए, एक्टर्स का फिटनेस दिखाना सिर्फ ग्लैमर नहीं है, बल्कि यह अनुशासन का संदेश है। उन्होंने हा, "यह उनका सेक्स अपील नहीं है। इसे एक अलग नजरिए से देखना चाहिए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 07 , 2025, 01:02 PM