लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरनाथ अग्रवाल (Congress leader Amarnath Agarwal) का बुधवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस के मुखर वक्ताओं में से एक माना जाता है जो राजनीति पर अपनी राय बेबाकी से देते थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक श्री अग्रवाल पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और एक सर्जरी के लिये पिछले महीने गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती होने गये थे जहां आज उन्होने अंतिम सांस ली।
कांग्रेस के एक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (president Ajay Rai) ने श्री अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वे ना सिर्फ एक बेहतर वक्ता थे बल्कि पार्टी एक बहुत समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ता भी थे। श्री अग्रवाल की मृत्यु से पूरा कांग्रेस परिवार स्तब्ध और आहत है। राय ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि श्री अग्रवाल को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस असीम दुख को सहने का साहस दें।
अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस नेता द्विजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, प्रमोद सिंह, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान, डॉक्टर आरपी त्रिपाठी, सिद्धि श्री, बबलू पांडे बस्ती, विजय कुमार सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दुःख व्यक्त किया है ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 05 , 2025, 07:46 PM