National School Games: 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता एवं जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड के खिलाड़ी दल रवाना

Fri, Oct 24 , 2025, 09:44 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड की राजधानी रांची रेलवे स्टेशन से स्कूली शिक्षा (School Education) एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में चार खेलों वूशु, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो एवं हॉकी के खिलाड़ी दल शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इनमें 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (National School Games) प्रतियोगिता के लिए तीन खेलों में कुल 52 खिलाड़ी चयनित हुए हैं जो 10 कोच एवं मैनेजर के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।वहीं राष्ट्रीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता (National Jawaharlal Nehru Hockey Tournament) में झारखंड की ओर से अंडर 17 बालिका वर्ग का 16 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

वूशु खेल में कुल 16 खिलाड़ी (अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग) शामिल हैं।यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित होगी। बॉक्सिंग खेल में 27 खिलाड़ी (अंडर 17बालक बालिका)भाग लेंगे।इसकी प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2025 तक इटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में होगी।

ताइक्वांडो में 9 खिलाड़ी अंडर 14 बालक वर्ग में हिस्सा लेंगे, जिसकी प्रतियोगिता 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक कोहिमा (Nagaland) में संपन्न होगी। वहीं जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड का अंडर 17 बालिका वर्ग की 16 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। इस टीम में कोच आरती बारीक, मैनेजर एमा बारा एवं एचओडी के रूप में वीरेंद्र लकड़ा शामिल हैं। जबकि वूशु खेल के लिए कोच मैनेजर की भूमिका में इंदु मुंडा एवं राजकिशोर ओहदार, बॉक्सिंग खेल के लिए अनुपम तिवारी, प्रवीण यादव, हरिकेश सिंह एवं अनु कुमारी, तथा ताइक्वांडो खेल के लिए दयानंद लकड़ा एवं इम्तियाज हुसैन शामिल हैं।


राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विभाग द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान की गई है। खिलाड़ियों की यात्रा, भोजन, आवास, खेल किट एवं ट्रैकसूट की संपूर्ण व्यवस्था की गई है ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर राज्य के लिए अधिक से अधिक पदक जीत सकें। सोरेंग ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार भी राज्य को अनेक पदकों की उम्मीद है। सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासनिक पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा, कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएँ देकर रवाना किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 दिल्ली पुलिस ने आईईडी विस्फोट की साजिश नाकाम की, पाकिस्तान से जुड़े आईएसआईएस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर बड़ा हादसा! बाइक से टकराने के बाद बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों के ज़िंदा जलने की आशंका
पलामू में डाक्टरों की लापरवाही से गयी महिला की जान! इलाज के दौरान कटा आंत, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की भी मांग की
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी का पहला चुनावी दौरा ! जनजनायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करने जा रहे हैं चुनावी अभियान
एक ही दिन में दो हादसों से बिहार के सारण में कोहराम! सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अज्ञात युवक का शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups