Astrology. मई मध्य के बाद आपको आपकी ईमानदारी के अच्छे फल प्रतिफल मिलने के योग बनेंगे। घर से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। घर से दूर रहकर कमाई करने वाले लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बाकी जन्मभूमि के आसपास रहकर काम करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति थोड़ा सा असंतोष रह सकता है।
मेष
आपको औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम भी इस वर्ष मिल सकते हैं। विशेषकर मार्च के महीने तक शनि की विशेष कृपा से आप विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
वृषभ
एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि जैसी मेहनत वैसे परिणाम। वहीं राहु का गोचर मई तक आपके लिए काफी अच्छी परिणाम देने का संकेत कर रहा है। मई के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने रह सकती हैं।
मिथुन
राहु के गोचर को देखते हुए अपने बड़े बुजुर्गों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश जरूरी रहेगी। पुरुषार्थ करने के साथ-साथ धर्म, अध्यात्म और परमात्मा के प्रति निष्ठा भी जरूरी रहेगी। मई के बाद राहु का प्रथम भाव में गोचर परेशानियां फिर से दे सकता है।
कर्क
आपको बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का काम कर सकता है। विशेषकर मार्च के बाद आपको पिछली समस्याओं से निजात मिल सकती है और आपके भीतर एक नई ऊर्जा तथा नई स्फूर्ति देखने को मिल सकती है।
सिंह
कुछ मामलों के लिए अच्छा तो कुछ मामलों के लिए कमजोर रह सकता है। अर्थात यह साल सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मार्च के महीने शनि का गोचर एवरेज तो वहीं मार्च के बाद कमजोर परिणाम दे सकता है।
कन्या
आपके लिए एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। हालांकि शनि के गोचर की बात की जाए तो शनि साल की शुरुआत से लेकर मार्च महीने तक काफी अच्छी परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
तुला
अधिकांश मामलों में काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। विशेषकर मई के बाद की स्थितियां काफी अच्छी रह सकती हैं। मार्च के महीने से शनि ग्रह के गोचर की अनुकूलता आपकी पुरानी समस्याओं को दूर करके उन्नति के नए द्वार खोल सकती है।
वृश्चिक
आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। एक ओर जहां मार्च के बाद शनि का गोचर चतुर्थ भाव से अपनी नकारात्मकता समेटता हुआ प्रतीत हो रहा है, वहीं मई से राहु का गोचर चतुर्थ भाव में हो जाएगा।
धनु
कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम भी दे सकता है। एक ओर जहां मार्च 2025 तक शनि का गोचर आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है तो वहीं मई तक बृहस्पति का गोचर कमजोर रहेगा। मई मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके लिए अनुकूल हो जाएगा।
मकर
आपको पुरानी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में अच्छा खासा मददगार बन सकता है। ऐसी समस्याएं जिन्हें आप लंबे समय से दूर नहीं कर पाए थे, उनके दूर होने के योग बनेंगे।
कुंभ
आप रुके हुए कामों को गति दे सकेंगे। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं मई के बाद राहु का प्रथम भाव में गोचर इसी तरह की परेशानियां फिर से दे सकता है।
मीन
यदि आप लापरवाह होने से बचेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे तो परिणाम अच्छे भी रह सकते हैं। बृहस्पति का गोचर भी इस वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम देता रहेगा। मई मध्य से पहले बृहस्पति लाभ भाव को देखकर आपको अच्छा लाभ करवाना चाहेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 24 , 2025, 07:33 AM