Bill Gates to appear in Star Plus popular show: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कैमियो करेंगे बिल गेट्स!

Fri, Oct 24 , 2025, 07:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स नजर आ सकते हैं। स्टार प्लस का मशहूर शो, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, अपने नए सीजन के साथ फिर से टीवी स्क्रीन पर छा गया है। मज़ेदार कहानी और अचानक होने वाले ट्विस्ट और टर्न से भरे इस शो ने अपनी खासियत को फिर से दिखा दिया है, और दर्शकों को हर एपिसोड में अपने साथ जोड़ कर रखा है।

भारतीय टेलीविज़न के इतिहास के शायद सबसे अप्रत्याशित और कभी न देखे गए पलों में से एक में, क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक ऐसा कैमियो पेश करने वाली है जिसने दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों को चौंका दिया है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में तुलसी को अपने लैपटॉप पर किसी से वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया है, और उनसे मिलकर वह साफ़ तौर पर बहुत खुश हैं। 

हालांकि केवल आवाज़ सुनी जा रही है, इस ग्लोबल मेहमान की पहचान को लेकर उत्सुकता और अफवाहें जोरो पर हैं। क्या यह टॉम क्रूस हैं? लियोनेल मेस्सी? या विल स्मिथ? लेकिन यदि अंदर की जानकारी की माने तो, यह मिस्ट्रेस मेहमान असल में टेक टाइटन और परोपकारी, बिल गेट्स हो सकते हैं।

यदि यह सच होता है, तो यह बिल गेट्स की टीवी शो में दूसरी उपस्थिति होगी, पहली उनकी मशहूर कैमियो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में थी। भारतीय टेलीविजन के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा, जब एक ग्लोबल आइकन घरेलू डेली सोप में नजर आएगा। यह सिर्फ एक सरप्राइस कर देने वाला कैमियो नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा पल हो सकता है जो दिखाएगा कि भारत में टीवी कैसे बदल रहा है, बड़े सपने देखने की हिम्मत कर रहा है और ग्लोबल लेवल पर ध्यान खींच रहा है। मेकर्स ने अपना नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और तभी से चर्चा बेहद तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी इस गुरुवार-शुक्रवार रात 10:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 दिल्ली पुलिस ने आईईडी विस्फोट की साजिश नाकाम की, पाकिस्तान से जुड़े आईएसआईएस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर बड़ा हादसा! बाइक से टकराने के बाद बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों के ज़िंदा जलने की आशंका
पलामू में डाक्टरों की लापरवाही से गयी महिला की जान! इलाज के दौरान कटा आंत, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की भी मांग की
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी का पहला चुनावी दौरा ! जनजनायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करने जा रहे हैं चुनावी अभियान
एक ही दिन में दो हादसों से बिहार के सारण में कोहराम! सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अज्ञात युवक का शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups