4th SAF Athletics Championship 2025: रांची में चौथी सैफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की तैयारी को लेकर की गई समीक्षा!

Mon, Oct 20 , 2025, 08:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

4th SAF Athletics Championship 2025: रांची में चौथी सैफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की तैयारी को लेकर की गई समीक्षा!: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड में दक्षिण एशियाई देशों के प्रमुख एथलीटों को एक साथ लाने वाली चौथी सैफ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 की तैयारियों की शनिवार को खेल निदेशालय रांची में समीक्षा की गई। यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम रांची में आयोजित होगी।

राज्य के खेल निदेशक शेखर जमुआर ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम किया है ताकि यह चैम्पियनशिप विश्वस्तरीय साबित हो सके। खिलाड़ियों के आवास से लेकर स्टेडियम की तैयारियों तक हर पहलू पर कड़ी निगरानी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी आयोजन की सफलता के लिए समय-समय पर समीक्षा करेगी। राज्य के जिला खेल पदाधिकारी और अन्य अधिकारी पूरी तत्परता से जुड़े हुए हैं। प्रमुख भारतीय टीम 21 अक्टूबर को रांची आएगी, जहां रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्य और हॉलीडे होम में खिलाड़ियों का प्रवास सुनिश्चित किया गया है।

दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा तथा मीडिया, खिलाड़ी और अधिकारी के लिए अलग-अलग पवेलियन बनाए गए हैं। पत्रकारों के लिए मिक्स ज़ोन की व्यवस्था की गई है ताकि वे खिलाड़ियों एवं अधिकारियों से संवाद कर सकें। आयोजन स्थल पर 24 घंटे मेडिकल और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

स्वच्छता व कचरा प्रबंधन को उच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे दर्शकों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। यह चैम्पियनशिप झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और खेल विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय एकता और खेल की उत्कृष्टता का जश्न मनाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups