मुंबई: आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) ने मशहूर अभिनेता और ग्लोबल आइकॉन राम चरण (Ram Charan) को पहली आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। यह लीग 02 से 12 अक्टूबर 2025 तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (Yamuna Sports Complex), नई दिल्ली में आयोजित होगी।आर्चरी प्रीमियर लीग (Archery Premier League) देश की पहली फ्रेंचाइज़-बेस्ड प्रतियोगिता है, जिसमें भारत और दुनिया के बेहतरीन रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज़ हिस्सा लेंगे। इसमें छह टीमें भाग लेंगी, जिनमें 36 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
खास बात यह है कि पहली बार दोनों फॉर्मेट के खिलाड़ी एक साथ फ्लडलाइट्स के नीचे मुकाबला करेंगे। राम चरण ने इस जुड़ाव पर कहा कि आर्चरी अनुशासन, ध्यान और दृढ़ता का खेल है और ये वे मूल्य हैं जिनसे वे गहराई से जुड़े हैं। आर्चरी प्रीमियर लीग भारतीय प्रतिभा को वैश्विक मंच देगी और आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों को प्रेरित करेगी। इस पहल का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि एपीएल का उद्देश्य भारतीय तीरंदाज़ों के सपनों को साकार करना और इस खेल को देश में नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। राम चरण के जुड़ने से यह मिशन और भी मज़बूत होगा। वहीं, एएआई के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि जैसे अन्य खेलों की लीग्स ने परिवर्तन लाया, वैसे ही एपीएल भारतीय आर्चरी को नया रूप देगी। राम चरण की मौजूदगी से लीग की पहचान और भी बढ़ेगी और आर्चरी नए दर्शकों तक पहुँचेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 19 , 2025, 01:47 PM