World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा, अरशद नदीम विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हुए बाहर!

Thu, Sep 18 , 2025, 06:43 PM

Source : Uni India

टोक्यो। गत चैंपियन भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा और ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में भाला फेंक स्पर्धा से बाहर हो गये है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 2025 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में आठवें स्थान पर रहे और अपना खिताब बचाने में सफल नहीं हो पाए। नीरज का थ्रो तकनीकी रूप से सही और ताकतवर था, लेकिन वे अपनी गति को बनाए नहीं रख पाए और लाइन के बाहर गिर गए, जिससे उनका प्रयास फाउल घोषित हो गया। इस रिजल्ट के साथ नीरज पहली बार प्रतियोगिता से बाहर हो गये।

जैवलिन फाइनल के चौथे दौर में पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) 82.73 थ्रो के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा और वह अगले राउंड में जगह नहीं बना सके। नदीम प्रतियोगिता में दसवें स्थान पर रहे।

वहीं, नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 82.86 मीटर का थ्रो किया। अंतिम स्टेज (पांचवां और छठा थ्रो): आठ फाइनलिस्ट अपना पांचवां थ्रो करते हैं। इसके बाद केवल टॉप 6 एथलीट्स को छठा और अंतिम प्रयास करने की अनुमति मिलती है, जिससे पदक विजेता तय होते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups