Saina Nehwal Divorce : ओलंपिक स्टार साइना नेहवाल के 'ब्रेक अप' वाले पोस्ट ने सबको चौंकाया! पारुपल्ली कश्यप से लिया तलाक, 7 साल की शादी टूटी 

Mon, Jul 14 , 2025, 02:24 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Saina Nehwal Divorce: पिछले कुछ दिनों से भारतीय खेल जगत (Indian sports world) में तलाक का सिलसिला चल रहा है। पिछले कुछ सालों में हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा जैसे स्टार खिलाड़ी अपने जीवनसाथी से अलग हो चुके हैं।

अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (badminton star Saina Nehwal) के 'ब्रेक अप' वाले पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। साइना ने अपने पति और बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) के साथ अपनी सात साल की शादी खत्म कर दी है।

सात साल की शादी टूटी
ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल (Olympic medalist Saina Nehwal) ने अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। सानिया ने रात करीब 11.30 बजे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर तहलका मचा दिया। लंबे रिश्ते के बाद दोनों ने 2012 में शादी करने का फैसला किया। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ सात साल ही चला। 35 वर्षीय साइना ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए अपने पति से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की।

इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट
साइना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, प्रगति और खुशी चुन रहे हैं।"

तलाक का कारण क्या था?
हैरानी की बात यह है कि दोनों के अलग होने को लेकर कोई चर्चा या अफवाह नहीं फैली। इसलिए इसके पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। साइना ने आगे लिखा, "मैं इन यादों के लिए हमेशा आभारी रहूँगी और आगे बढ़ते हुए केवल अच्छे की उम्मीद करती हूँ। इस समय हमारी निजता और समझदारी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।"

साइना की ओलंपिक सफलता और कश्यप का राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक साइना नेहवाल ने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फिर 2015 में, साइना ने दुनिया की नंबर एक शटलर बनने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनकर इतिहास रच दिया। दूसरी ओर, पी. कश्यप ने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। अब, दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर को प्राथमिकता देते हुए तलाक ले लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups