Most Handsome Man In The World: दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी कौन है? ऋतिक या शाहरुख, इस 'सुपरस्टार' को मिला है मोस्ट हैंडसम मैन का दर्जा; क्या आपने पहचाना?

Tue, Jul 08 , 2025, 02:27 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Hrithik or Shahrukh: दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी कौन है (most handsome man in the world)? बॉलीवुड में कई सुपरस्टार हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन सितारों को देश-दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अक्सर यह सवाल चर्चा में रहता है कि बॉलीवुड का सबसे हैंडसम स्टार कौन है? सोशल मीडिया पर फैन्स अपनी अलग-अलग राय देते हैं। कोई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) कहता है, कोई शाहरुख खान (Shahrukh Khan)... तो कोई धर्मेंद्र को आज भी बॉलीवुड का सबसे हैंडसम स्टार मानता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं? असल में यह खिताब किसके पास है?

दो सितारों को मिला दर्जा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रेडिट पोस्ट के मुताबिक, बॉलीवुड में अब तक सिर्फ दो सितारों को ही 'दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी' का दर्जा मिला है। हिस्ट्री टीवी ने इस पोस्ट में एक ट्वीट शेयर किया है। इसके अनुसार, 70 के दशक के मध्य में ही-मैन धर्मेंद्र (He-Man Dharmendra) को दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी चुना गया और फिर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Dabangg Salman Khan) को यह खिताब दिया गया। 2004 में सलमान को दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी चुना गया।

सलमान खान, 'दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी'
दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी कोई आधिकारिक खिताब नहीं है, सलमान खान को यह खिताब विभिन्न सर्वेक्षणों और राय के आधार पर दिया गया है। 2004 में, पीपल मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया का सातवाँ सबसे हैंडसम आदमी बताया। इसके अलावा, लंदन (2008) और न्यूयॉर्क (2012) के मैडम तुसाद संग्रहालयों में उनकी मोम की मूर्तियाँ बनी हुई हैं। आज भी, 59 साल की उम्र में, सलमान खान सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं।                   

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups