Gold Mangalsutra Design: ऑफिस लुक के लिए अपनाएं ये मंगलसूत्र डिजाइन! कीमत भी है आपके बजट में 

Thu, Jun 12 , 2025, 02:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Mangalsutra design for office: शादीशुदा महिलाओं का श्रृंगार मंगलसूत्र (Mangalsutra) के बिना अधूरा माना जाता है। महिलाएं इसे त्योहारों से लेकर रोजाना इस्तेमाल में पहनती हैं। अब फैशन के हिसाब से एक से बढ़कर एक मंगलसूत्र डिजाइन (Mangalsutra design) की डिमांड है। अगर आप भी वर्किंग वुमन हैं, तो कुछ अलग ट्राई करें और मंगलसूत्र डिजाइन देखें। जिसे आप ऑफिस से लेकर पार्टी-फंक्शन तक में कैरी कर सकती हैं।

1) डबल चेन मंगलसूत्र डिजाइन
काले मोतियों से बना मंगलसूत्र हर आउटफिट के साथ मैच करता है और बेहद पारंपरिक लगता है। इस तरह के डिजाइन साउथ इंडिया में खूब पहने जाते हैं।

जहां काले मोतियों की चेन में गोल चांद स्टाइल का पेंडेंट लगा होता है। बीच में रूबी नग और मंगलसूत्र के नीचे घंटी लगी होती है। जो बेहद क्लासिक लगता है। अगर आप भी हल्का लेकिन भड़कीला मंगलसूत्र तलाश रही हैं, तो इसे चुनें।

2) मिनिमल मंगलसूत्र डिजाइन
यह मंगलसूत्र डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो मिनिमल और मॉडर्न लुक पसंद करती हैं। इस तरह के डिजाइन बेहद खूबसूरत लगते हैं। यहां गोल्ड-ब्लैक बीड्स के साथ छोटे-छोटे डायमंड और स्टोन वाला लॉकेट लगा हुआ है। जो देखने में बेहद रॉयल लगता है। अगर आप शॉर्ट मंगलसूत्र की तलाश में हैं, तो इसे चुनें। यह प्योर गोल्ड और 18K गोल्ड में भी उपलब्ध है।

3) सिंपल मंगलसूत्र डिजाइन
यह लाइटवेट मंगलसूत्र हर रोज और रोजाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। इसे ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल वियर के साथ पहना जा सकता है। यहां पतली चेन के साथ दोनों तरफ ब्लैक बीड्स लगे हुए हैं। जो मंगलसूत्र को ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ स्टाइलिश भी दे रहा है। स्टारबर्स्ट लॉकेट के साथ यह बेहद खूबसूरत लग रहा है।

4) वी शेप डायमंड मंगलसूत्र
अगर आप नई दुल्हन हैं और हर रोज हैवी ज्वैलरी पहनकर थक गई हैं, तो वी शेप डायमंड मंगलसूत्र ट्राई करें। इसमें शाइनी स्टोन लगे हुए हैं। जो सिंपल होने के बावजूद क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं। दोनों तरफ लगे कम से कम बीड्स इसे ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ ओवरडोन भी नहीं दिखाते।

5) मॉडर्न ट्विस्ट मंगलसूत्र
इनफिनिटी लॉकेट के साथ आने वाला यह गोल्डन मंगलसूत्र मॉडर्न दुल्हनों की पहली पसंद है। आप इसे लंबी और छोटी चेन में बनवा सकती हैं। इनफिनिटी लॉकेट चेन के बीच में सिंगल में लगाया जाता है। अगर आप फॉर्मल वियर में फेमिनिन टच देना चाहती हैं, तो इसे चुनें। ऐसा मंगलसूत्र 3-5 ग्राम में बनवाया जा सकता है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups