Why do love marriages fail?: क्यों आज-कल लव मैरिज भी डिवोर्स तक पहुँच जाती है? जानिए पीछे का कारण; एक-दो नहीं बल्कि ५ बड़े कारण!

Sat, Jun 07 , 2025, 10:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

किसी से प्यार हो जाना, उसे पागलों की तरह प्यार करना, शादी का समय आने पर सभी से झगड़ना और कोई आपके खिलाफ जाकर शादी कर लेना। लव मैरिज में आपको कड़ी परीक्षा देनी पड़ती है, कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इतना सब करने के बावजूद भी कई कपल्स शादी के बाद अपनी लव मैरिज पर पछताते हैं। जो कपल्स शादी से पहले एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, शादी के बाद उनमें दूरियां आने लगती हैं। ऐसा क्यों होता है? इसके एक-दो नहीं, बल्कि 5 कारण हैं।

शादी से पहले पार्टनर में सबकुछ अच्छा लगता है। लेकिन शादी के बाद वही आदतें परेशान करने लगती हैं जो उन्हें पसंद थीं। अक्सर ऐसा लगता है कि शादी के बाद पार्टनर बदल जाएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो झगड़े बढ़ने लगते हैं। लव मैरिज करने वाले कई कपल्स को अपने परिवार के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत होती है। खासकर जब दोनों पार्टनर अलग-अलग सामाजिक या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आते हैं, तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

प्यार में सब कुछ शेयर किया जाता है, लेकिन शादी में अक्सर फैसले, पैसे और जिम्मेदारियों को लेकर टकराव होता है। एक-दूसरे की बात न सुनना, खुद को सही साबित करने पर अड़े रहना, रिश्ते को कमजोर करता है। शादी के बाद जैसे-जैसे जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, एक-दूसरे के लिए प्यार और समय कम होता जाता है, जिससे रिश्ते में एक खालीपन पैदा होता है। संवाद और भावनात्मक जुड़ाव टूट जाता है, जिससे रिश्ते में दरार आना तय है। हम सोशल मीडिया या अपने आस-पास दूसरे कपल्स की ज़िंदगी देखते हैं और अपने रिश्ते में कमियों को महसूस करते हैं। अपने पार्टनर से खुद की तुलना करना और लगातार दुखी रहना मतभेद पैदा करता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups