Home Remedies For Dark Spots: क्या आपका चेहरा काले धब्बों की वजह से खराब दिखता है? तो करें ये 5 घरेलू उपाय

Sun, Jun 01 , 2025, 10:36 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Blackness Of Face : गर्मी के दिनों में हर किसी की त्वचा (skin) की स्थिति खराब हो जाती है। कड़ी धूप और तेज गर्मी की वजह से त्वचा पर सनबर्न या टैनिंग की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से काले धब्बे, मुंहासे (Black spots acne) आदि जैसी समस्याओं की वजह से चेहरा खराब दिखने लगता है। अगर आप इन दिनों में अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रखते हैं तो चेहरा डल दिखने लगता है। ऐसे में आप कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन त्वचा को कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि केमिकल युक्त प्रोडक्ट आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

इसके साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां और पिगमेंटेशन की समस्या भी चेहरे के पूरे लुक को खराब कर देती है। धूप के संपर्क में आने से काले धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या हो जाती है। लेकिन इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं काले धब्बों की समस्या को दूर करने के लिए आप कौन से घरेलू उपाय कर सकते हैं…

काले धब्बे हटाने के लिए लगाएं ये पेस्ट
हल्दी और बेसन का पेस्ट
चेहरे के काले धब्बे हटाने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच हल्दी और 3 चम्मच बेसन मिलाएं। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो इसमें गुलाब जल मिलाएं और अगर आपकी त्वचा रूखी है तो दूध मिलाएं। अब तैयार पेस्ट यानी फेस मास्क को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। इससे आपकी पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट की समस्या दूर हो जाएगी।

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क स्पॉट की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। वहीं मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी हटाने और उसे साफ करने में मदद करती है। इस पेस्ट को बनाने के लिए 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर लगाएं। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

बादाम और दूध
बादाम में विटामिन ई होता है जो त्वचा को नमी देने में मदद करता है और चेहरे को दाग-धब्बे रहित बनाता है। दूध झुर्रियों और डार्क स्पॉट जैसे एंटी-एजिंग लक्षणों को कम कर सकता है।

नीम और तुलसी का पेस्ट बनाएं
नीम और तुलसी दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो चेहरे पर कील-मुंहासों की समस्या को कम या खत्म करने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार और चिकना बनाता है। संतरे के छिलके और शहद का पेस्ट संतरे के छिलके को धूप में सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में पीस लें। अब इस पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups