Health checkup camp: प्रेस क्लब में लगा पत्रकारों के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प!

Sun, Jun 01 , 2025, 10:25 PM

Source : Uni India

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब (Press Club) के सभागार में रविवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ( Specialist doctors) की देखरेख में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर डॉक्टरों ने जरूरी परामर्श दिए। इस शिविर में वजन, पल्स, ब्लड प्रेशर, शुगर की सामान्य जांच के साथ ही ईसीजी और बीएमडी जैसी महत्वपूर्ण जांच की भी मुफ्त सुविधा मिली। जांच शिविर के शुभारंभ अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्र (Ritesh Mishra) ने मेदांता अस्पताल लखनऊ से आई टीम का स्वागत करते हुए कहा कि यह हेल्थ चेकअप कैम्प प्रेस क्लब कार्यकारिणी की पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होने कहा कि कार्यकारिणी आगे भी ऐसे आयोजन करती रहेगी और साथ ही प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ संवाद कर जरूरतमंद पत्रकारों और उनके परिजनों को रियायती दर पर इलाज की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इसे लेकर मेदांता अस्पताल के साथ काफी सकारात्मक वार्ता हो रही है और जल्द ही इलाज में रियायत देने परमहत्वपूर्ण निर्णय हो जाएगा।


इस अवसर पर मेदांता अस्पताल लखनऊ के डीएम गैस्ट्रो डॉ़ आलोक सिंह और फिजिशियन डॉ़ अनिल कुमार (Dr. Alok Singh) ने  पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स, बीएमडी, ईसीजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने जरूरी होने पर दवाएं लिखीं और दिनचर्या,भोजनचर्या आदि को लेकर आवश्यक परामर्श दिए।मेदांता अस्पताल लखनऊ की टीम में मैनेजर अमित वर्मा, स्टाफ नर्स संध्या कुमारी, दिशा पाल, पैरामेडिकस्टाफ ज्योतिर्मय राय और मनीष शामिल रहे। हेल्थ चेकअप कैम्प की यहां आए पत्रकारों ने मुक्तकंठ सराहना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups