Kaal Sarp Dosh : क्या आपको भी आने लगेंगे ऐसे सपने? हो सकता है कुंडली में कालसर्प दोष…..

Sun, Jun 01 , 2025, 09:27 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Kaal Sarp Dosh Upay: कुंडली में ग्रहों का प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कुंडली में ग्रहों की चाल के कारण आपके जीवन में कई ऐसी घटनाएं घटती हैं जो आपके जीवन को प्रभावित करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) को बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में यह दोष होता है उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, इस दोष का व्यक्ति पर शारीरिक और मानसिक प्रभाव भी पड़ता है। कहा जाता है कि कालसर्प दोष के कारण व्यक्ति को सपने में कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती हैं, जो उसकी कुंडली में कालसर्प दोष की मौजूदगी का संकेत देती हैं।

कब बनता है कालसर्प दोष?

ज्योतिष शास्त्र (astrology) के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं, तो कालसर्प दोष नामक योग बनता है। कालसर्प योग 12 प्रकार के होते हैं। जिनके परिणाम भी अलग-अलग होते हैं।

सपने में दिखती हैं ये चीजें
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह व्यक्ति सपने में अपने शरीर पर सांप को चढ़ता हुआ देखता है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसे सपने आते हैं तो यह कालसर्प दोष का संकेत होता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में अपने हाथ या पैर में सांप का जोड़ा लिपटा हुआ या उसे डसता हुआ देखता है तो इसे कालसर्प दोष का संकेत माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में बहुत सारे सांप देखता है तो यह घातक कालसर्प दोष का प्रतीक है। ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्ति को अपने इष्ट देवता की पूजा करनी चाहिए।

कैसे दूर होगा कालसर्प दोष?

कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन अपने घर या मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भगवान विष्णु का ध्यान करें और प्रतिदिन उनकी पूजा करें। चांदी या गोमेद से बनी सांप की आकृति वाली अंगूठी पहनने से शुभ फल मिलते हैं। रोजाना कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। रोजाना 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को अपने घर में मोर पंख रखना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups