What If the gas cylinder catches fire: अगर गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें? इन आसान तरकीबों से बुझाएं आग और बचाएं जान!

Fri, May 30 , 2025, 10:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कल्पना कीजिए आप रसोई में खाना बना रहे हैं और अचानक गैस सिलेंडर से तेज लपटें निकलने लगती हैं! ऐसी स्थिति में हम अक्सर डर के मारे गलत कदम उठा लेते हैं और दुर्घटना को और गंभीर बना देते हैं। लेकिन अगर ऐसी स्थिति में सही कदम उठाए जाएं तो न सिर्फ दुर्घटना टाली जा सकती है, बल्कि दूसरों की जान भी बचाई जा सकती है।

आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों ने बताई अनमोल बात
आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. एम. पी. सिंह ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर सबसे पहले जो करना चाहिए, वह है घबराना नहीं। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग शुरुआती चिंगारी को नजरअंदाज कर देते हैं, या डर के कारण समय रहते प्रतिक्रिया नहीं कर पाते, जिससे दुर्घटना बड़ा रूप ले लेती है।

डॉ. सिंह ने बताया कि जब आग हवा के संपर्क में आती है, तो वह ज्यादा फैलती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते उसे गीले कपड़े या मिट्टी से ढककर हवा से अलग कर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी, "कभी भी सूखे कपड़े का इस्तेमाल न करें, इससे आग जल सकती है और फैल सकती है।"

रसोई में इन सुरक्षा नियमों को कभी न भूलें:

रसोई में कभी भी कांच के बर्तन, ज्वलनशील पदार्थ या मिट्टी का तेल न रखें।

ढीले कपड़े पहनने से बचें।

गर्म बर्तनों को उठाने से पहले उनकी स्थिति की जाँच करें।

चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि तेल की आग बहुत तेज़ी से फैलती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups