PBKS vs MI IPL 2025: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला!

Mon, May 26 , 2025, 08:12 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जयपुर। पंजाब किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 69वें मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अय्यर ने कहा कि खिलाड़ी अपना स्वभाविक गेम खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है। काइल जेमिसन और विजयकुमार वैशक आज का मैच खेलेंगे।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक (Hardik) ने कहा कि यह पिच अच्छी नजर आ रही है और उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त नहीं थे कि पहले क्या करना चाहिए इसलिए अच्छा हुआ कि वह टॉस हार गए। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है, अश्विन कुमार आज खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

मुंबई इंडियंस (एकादश) : रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स (एकादश) : प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बराड़, काइल जेमिसन, विजयकुमार वैशक और अर्शदीप सिंह।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups