GT vs LSG: मिचेल मार्श का शतक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया गुजरात टाइटंस 236 रनों का लक्ष्य!

Thu, May 22 , 2025, 10:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अहमदाबाद। मिचेल मार्श (117) और निकोलस पूरन (नाबाद 56) की आतिशी पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जांयट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 65वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जांयट्स का पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 91 रन जोड़े। 10वें ओवर में साई किशोर ने मारक्रम 24 गेंदों में (36) रन को आउटकर गुजरात को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तीसरे बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट लिए 121 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की खूब खबर ली। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अरशद खान ने शतकवीर मिचेल मार्श को आउटकर पवेलियन भेजा। मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के लगाते हुए (117) रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 235 रन बनाकर आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों में पांच छक्के और चार चौके लगाते हुए (नाबाद 56) रन बनाये। कप्तान ऋषभ पंत छह गेंदों में (16)रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर और अरशद खान ने एक-एक विकेट लिये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups