DC vs GT : गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला!

Sun, May 18 , 2025, 08:39 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 61 वें मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा कि उनकी टीम में रबाडा की वापसी हो रही है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने कहा कि मैच में ओस का असर दिख सकता है, उसी कारण से वह भी टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन अब हम अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम में विप्रज वापस आए हैं, साथ ही स्टार्क की जगह पर मुस्तफिजुर खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव और मुस्तफिजुर रहमान।

गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अरशद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups