Air strikes : यमनी ईंधन बंदरगाह रास ईसा पर अमेरिकी हवाई हमलों में 17 लोगों की मौत

Fri, Apr 18 , 2025, 10:37 AM

Source : Uni India

सना, 18 अप्रैल (वार्ता)। यमनी (Yemeni) ईंधन बंदरगाह (Port) रास ईसा (Ras Isa) पर गुरुवार को अमेरिकी हवाई (Air strikes) हमलों में 17 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। बताया गया कि पीड़ित बंदरगाह के श्रमिक और कर्मचारी थे। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नागरिक सुरक्षा और बचाव दल रास ईसा में लगी आग को बुझाने और घायलों को अस्पताल ले जाने का काम कर रहे हैं।
इससे पहले अमेरिकी केंद्रीय कमान (यूएससीईएनटीकॉम) ने एक बयान में कहा था कि उसने गुरुवार को रास ईसा पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया, ताकि “इस ईंधन के स्रोत को खत्म किया जा सके” और “ हूतियों की आर्थिक ताकत के स्रोत को कम किया जा सके”।
एक यमनी स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि बंदरगाह पर पाँच से अधिक हमले हुए और इसे आंशिक रूप से नष्ट कर दिया गया।
मार्च के मध्य में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने अमेरिकी सेना को हूतियों के खिलाफ “निर्णायक और शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई” शुरू करने का आदेश दिया, जब हूतियों ने गाजा को सहायता देने पर इजरायल की नाकाबंदी का हवाला देते हुए लाल सागर में इजरायली जहाजों पर हमले फिर से शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
पेड पीरियड लीव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला! कहा- महिलाओं को इतना कमज़ोर ...! कोर्ट ने सुनवाई करने से किया मना
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups