RSF attacks: पश्चिमी सूडान में आरएसएफ के हमले में 56 लोगों की मौत

Mon, Apr 14 , 2025, 12:54 PM

Source : Uni India

खार्तूम। पश्चिमी सूडान के उत्तरी प्रांत दारफुर (northern Darfur) के उम्म कडाडा (Umm Qadada) में रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के हमले में 56 लोग मारे गए हैं। स्वयंसेवी समूहों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरएसएफ ने गुरुवार को शहर पर नियंत्रण करने के बाद हमला किया । सभी मृतक स्थानीय नागरिक हैं। एक स्थानीय स्वयंसेवी समूह ने मिलिशिया पर व्यापक उल्लंघन करने, निवासियों को जबरन विस्थापित करने और सभी संचार नेटवर्क बंद करने का आरोप लगाया।

आरएसएफ ने आवासीय घरों को जला दिया और संपत्तियों को लूट लिया। इसके अलावा स्थानीय अस्पताल पर भी हमला किया और अस्पताल के निदेशक सहित चार चिकित्सा कर्मचारियों की हत्या कर दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups