Road accident in West Champaran: शादी की खुशियां मातम में तब्दील, हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर 

Mon, Mar 24 , 2025, 11:32 AM

Source : Uni India

बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी थाना (Yogapatti police station) के पिपरा कचहरी टोला में सड़क दुर्घटना (Road accident in West Champaran) मे तीन लोगों की हुयी मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिपरा कचहरी टोला में रविवार की रात देवनाथ प्रसाद की लड़की की शादी थी। शादी के लिये बारात जनवासे से दरवाजे के लिये चली। बारात का स्वागत करने के लिये लिये देवनाथ प्रसाद के पुत्र जयप्रकाश कुमार और जयप्रकाश के चाचा शिवनाथ प्रसाद गये थे।

उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने जयप्रकाश एवं शिवनाथ प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में शिवनाथ और जयप्रकाश घायल हो गए, साथ ही बाइक सवार रमाकांत एवं एक अन्य युवक भी घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शिवनाथ प्रसाद, जयप्रकाश कुमार एवं रमाकांत की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल बिट्टू राम की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। लड़की की शादी कराकर विदाई कर दी गयी है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने शवों को परिजनो को सौंप दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups