जापान में ट्रेन दुर्घटना में हांगकांग की एक महिला पर्यटक की मौत

Fri, Jan 24 , 2025, 02:06 PM

Source : Uni India

टोक्यो। चीन के हांगकांग की एक महिला पर्यटक (female tourist) की जापान के होक्काइडो द्वीप (Hokkaido island) के ओटारू शहर में गुरुवार को ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जापानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे जेआर हाकोडेट लाइन (JR Hakodate Line) पर एक रेलवे क्रॉसिंग के पास तब हुई, जब पर्यटक पटरियों पर अपने स्मार्टफोन से समुद्र की तस्वीरें ले रही थी, तभी वह ओटारू से न्यू चिटोस हवाईअड्डे (Otaru to New Chitose Airport) की ओर जा रही तेज रफ्तार एयरपोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस दुर्घटना के कारण ट्रेन सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहीं, जिससे 19 ट्रेनें प्रभावित हुईं। साप्पोरो में चीनी वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि उसने घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए तुरंत जापानी अधिकारियों से संपर्क किया। वाणिज्य दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और पीड़ि के परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups