Sahara Group suffers setback: ईडी जांच मामले में सहारा को लगा झटका, याचिका खारिज!

Thu, Oct 23 , 2025, 09:44 AM

Source :

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच मामले में सहारा समूह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कानूनी झटका लगा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने सहारा की चार सहकारी समितियों द्वारा दाखिल याचिका में दखल देने से इन्कार कर खारिज कर दिया है। याचिका में, ईडी द्वारा धनशोधन निरोधक अधिनियम के तहत सहारा के खिलाफ चल रही जांच की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि धनशोधन निरोधक अधिनियम(पी एम एल ए) के तहत ई डी की जांच वैध है और इसकी कार्यवाही की जा सकती है।

न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह फैसला हुमारा इंडिया क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लि., सहारा क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लि., स्टार्स मल्टीपरपोज कोआपरेटिव सोसाइटी लि.एवं सहारा यूनिवर्सल मल्टीपरपोज सोसाइटी लि. द्वारा दाखिल याचिकाओं पर दिया। सहारा की इन सहकारी समितियों ने, जुलाई 2024 में ई डी द्वारा की गई तलाशी व जब्तीकरण की कार्यवाहियों को चुनौती दी थी। कोर्ट ने ई डी की इस आपत्ति को खारिज कर दिया कि इस मामले लखनऊ पीठ में होने का क्षेत्राधिकार नहीं है। 

कोर्ट ने कहा कि समितियों का मुख्यालय लखनऊ में है, वहीं महत्वपूर्ण रिकार्ड जप्त किए गए। ऐसे में यहां अहम आंशिक वादकारण होने की वजह से लखनऊ पीठ को केस की सुनवाई करने का प्राधिकार है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि कानूनी अंतर्निहित शक्तियों के तहत , याचियों के खिलाफ पी एम एल ए के तहत कार्यवाहियों में दखल देने का कोई आधार नहीं है। इसके मद्देनजर, याचिका खारिज की जाती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups