Myanmar Junta Resistance: जुंटा ने स्वे ताव गॉन पहाड़ी पर किया कब्जा!

Tue, Oct 21 , 2025, 06:57 PM

Source : Uni India

नैपीडॉ। म्यांमार की सेना ने रविवार को करेन राज्य की स्वे ताव गॉन पहाड़ी पर दोबारा कब्ज़ा कर लिया। इस पहाड़ी पर करेन नेशनल लिबरेशन आर्मी (KNLA) के नेतृत्व वाले लड़ाकों का कब्जा था, लेकिन रविवार को सेना के साथ मुठभेड़ में उनके पीछे हटने पर मजूबर होना पड़ा।

जुंटा के अनुसार, रणनीतिक महत्व की इस पहाड़ी से केएनएलए 'ले के काव' (Le Ke Kaw) शहर पर आसानी से नजर रख पा रही थी, लेकिन अब यह इलाका उनके हाथों से चला गया है। जुंटा का इस शहर के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा हो गया है केएनएलए और उसके सहयोगियों ने पिछले साल अक्टूबर में इस शहर पर कब्ज़ा कर लिया था। फरवरी 2021 में जुंटा द्वारा म्यांमार में तख्ता पलट के बाद से ही विभिन्न प्रांतों में कई संगठन जुंटा के खिलाफ लड़ रहे हैं और देश में लोकतंत्र की बहाली की मांग कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups