जकार्ता। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में स्थित पेकालोंगन रीजेंसी में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन (Floods and Landslides) से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। जबकि तीन लोग अभी तक लापता हैं ।यह जानकारी इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (BNPB) ने मंगलवार को दी।
पेकालोंगन के राज्याधिकारी फादिया अराफिक (Fadia Arafik) ने कहा कि हालांकि कई उप-जिलों में इसी तरह की घटनाएं हुई, लेकिन पेटुंगक्रियोनो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। फादिया ने कहा कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिस कारण पेटुंगक्रियोनो उप-जिले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। लोगों को निकालने का अभी भी जारी है। खोज एवं बचाव कर्मियों को आपदाओं के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और नदियों से दूर रहने का आग्रह किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 21 , 2025, 08:04 PM