सोल 29 दिसंबर (वार्ता)। दक्षिण कोरिया (South Korea) के दक्षिण-पश्चिम (South-West) में एक हवाई अड्डे (Airports) पर रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त (airplane crash) हो जाने से कम से कम 28 लोगों की मौत (28 people died) हो गई जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया।
कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि दक्षिण कोरिया के 173 और दो थाई लोगों सहित 175 यात्रियों एवं छह चालक दल सदस्य के साथ यात्री विमान राजधानी सोल से लगभग 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 09:07 बजे मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में 28 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और तीन लोगों को बचा लिया गया। अतिरिक्त संभावित हताहतों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
बैंकॉक, थाईलैंड से जेजू एयर का विमान 7सी2216 रनवे से उतर गयर और रनवे की बाहरी दीवार से टकरा गया जिससे उसमें आग लग गई। माना जा रहा है कि दुर्घटना पक्षी के टकराने के कारण हुई जिसके कारण लैंडिंग गियर में खराबी आ गई।
मीडिया में बताया गया है कि पहली लैंडिंग के प्रयास के बाद लैंडिंग गियर में गड़बड़ी के कारण विमान हवा में घूम गया और दूसरी लैंडिंग के प्रयास में विमान पेट के बल नीचे की ओर गिरा जिसके परिणामस्वरूप विमान दीवार से टकरा गया। लगभग 43 मिनट बाद आग बुझाई गई जिसके बाद लगभग 80 अग्निशमन दल और हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजे गए।
कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्री चोई सांग-मोक ने संबंधित उच्च-श्रेणी के अधिकारियों को सभी उपलब्ध उपकरण और जनशक्ति को जुटाकर जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बचाव कार्यों के दौरान बचावकर्मियों को अतिरिक्त दुर्घटनाओं से बचाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
श्री चोई ये आदेश देने के बाद दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 29 , 2024, 09:45 AM