वाशिंगटन, 24 दिसंबर (वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने 895 अरब डॉलर (895 billion dollars) के रक्षा बजट (Defense budget) पर हस्ताक्षर किये हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ (white house) सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्री बाइडेन अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों की 895 अरब डॉलर के रक्षा बजट पर सहमति बनने के बाद इस पर हस्ताक्षर किये हैं। यह अगले साल 2025 से प्रभावी होगा। गत 18 दिसम्बर को बताया गया कि मसौदा बजट में भारत-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी उपस्थिति को मजबूत करने, सैन्य वेतन में वृद्धि, सात नए जहाजों का निर्माण और देश के रक्षा उद्योग को मजबूत करने के उपाय शामिल हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 24 , 2024, 11:56 AM