वाशिंगटन, 22 दिसंबर (वार्ता)। अमेरिकी नौसेना (US Navy) ने गलती से एफ/ए-18 (F/A-18) नामक अपने ही लड़ाकू विमान (Fighter aircraft) को मार गिराया (Killed) है। एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी नौसेना ने लाल सागर के ऊपर गोलीबारी में अमेरिकी नौसेना के एफ/ए-18 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। रिपोर्ट के अनुसार हौती लक्ष्यों पर हमले के दौरान यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन विमानवाहक पोत के डेक से उड़ान भरने वाले एफ/ए-18 लड़ाकू जेट पर गोलीबारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि हमले के बाद विमान से दो पायलट निकलने में कामयाब रहे। इनमें से से एक को मामूली चोटें आई हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 22 , 2024, 12:15 PM