Chief Electoral Officer: महाराष्ट्र विधानसभा के 104 उम्मीदवारों ने ईवीएम-वीवीपैट डेटा सत्यापन की मांग की

Fri, Dec 06 , 2024, 11:05 PM

Source : Uni India

मुंबई।  महाराष्ट्र विधानसभा के 95 निर्वाचन क्षेत्रों के 104 उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग से ईवीएम और वीवीपैट डेटा (EVM and VVPAT data) का सत्यापन और मिलान करने की मांग की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) के कार्यालय के मुताबिक 31 जिलों को कवर करने वाले 95 विधानसभा क्षेत्रों से पुनः सत्यापन की मांग की गयी है और 755 चुनाव बूथों के ईवीएम और वीवीपैट के लिए सत्यपान किया जायेगा।

जिन प्रमुख उम्मीदवारों ने मांग की है और अपने आवेदन प्रस्तुत किए हैं, उनमें केदार दिघे शामिल हैं जिन्होंने कोपारी पचपाखड़ी से एकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसके अलावा बारामती से अपने चाचा अजीत पवार (Ajit Pawar) के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले युगेंद्र पवार , मुक्ताईनगर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे , घनसावंगी से पूर्व मंत्री राजेश टोपे , वसई और नालासोपारा से क्रमशः हितेंद्र ठाकुर और उनके बेटे क्षितिज ठाकुर शामिल हैं।

संगमनेर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने भी इस प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है। उनके अलावा, अन्य आवेदकों में शिवसेना उम्मीदवार विनोद घोसालकर (दहिसर), नसीम खान (चांदिवली), फहद अहमद (अणुशक्तिनगर) शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups