मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी; सभी कार्यक्रम किया रद्द 

Tue, Oct 08 , 2024, 02:02 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के आज, मंगलवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री का आज का दौरा रद्द कर दिया गया है जबकि विधानसभा चुनाव (assembly elections) की घोषणा में कुछ ही दिन बचे हैं। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा की आचार संहिता घोषित होने से पहले लगातार 'मुख्यमंत्री लाडकी बहिन (Mukhyamantri Ladki Behen)' योजना के प्रचार-प्रसार में जुटे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत आज सुबह 'अत्यधिक परिश्रम' के कारण बिगड़ गई है। नतीजतन, डॉक्टर की सलाह पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। मुंबई के बाहर सोलापुर शहर के होम मैदान में आयोजित 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के प्रचार और प्रसार के लिए यह एक प्रमुख कार्यक्रम था। अब यह कार्यक्रम दो उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फड़निवास (Deputy Chief Ministers Devendra Fadnivas) और अजित पवार (Ajit Pawar) की मौजूदगी में होगा। 

मुख्यमंत्री को आज सुबह 10.30 बजे वी.सी. के माध्यम से मुंबई मंडल की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में फ्लैटों के वितरण के लिए ड्राइंग कार्यक्रम में उपस्थित होना था। लेकिन वह इस इवेंट से नदारद रहे। यह कार्यक्रम यशवंतराव चव्हाण केंद्र, नरीमन पॉइंट, मुंबई में आयोजित किया गया था। इसके बाद आज दोपहर 12.30 बजे मुख्यमंत्री का सोलापुर दौरा शुरू होने वाला था. इसमें वह 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन सोलापुर के होम मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सोलापुर दौरा पांचवीं बार रद्द कर दिया गया है। 

इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। उसे भी रद्द कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री को उसी स्थान पर महात्मा फुले रिन्यूएबल एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी लिमिटेड (महाप्रीत) के निदेशक मंडल की बैठक में शामिल होना था। 

मालदीव के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू की चार दिवसीय भारत यात्रा शुरू हो गई है। मुइज़ू अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आज दिल्ली से मुंबई पहुंचेंगे। इस मौके पर द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया है। मुइजू के स्वागत के लिए राजभवन में आयोजित लंच से भी मुख्यमंत्री अनुपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुंबई शहर में कुर्ला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इसे आज रद्द कर दिया गया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups