Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र विधानसभा उपाध्यक्ष और दो विधायक मंत्रालय की तीसरी मंजिल से जाल पर गिरे!

Fri, Oct 04 , 2024, 07:06 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल (Narhari Zirwal) और आदिवासी समुदाय के दो विधायकों ने शुक्रवार को मंत्रालय जिसे सचिवालय भी कहा जाता है की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर यह कदम उठाया। हालांकि तीन सुरक्षित है। गौरतलब है कि मंत्रालय की प्रत्येक मंजिल में जाल 2018 में आत्महत्या (suicide) के प्रयासों को रोकने के लिए लगाया गया था। आदिवासी समुदाय के विधायक पिछले कुछ दिनों से धनगर आरक्षण और भर्ती के मुद्दे समेत विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन (protesting) कर रहे थे। 

मंत्रालय में प्रवेश करने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष और दोनों विधायक तीसरी मंजिल से सुरक्षा जाल पर गिरे। विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस (Ajit Pawar faction) के हैं और विधानसभा उपाध्यक्ष जिरवाल तथा विधायकों को बाद में पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। धनगर समुदाय को आदिवासी श्रेणी में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने समिति का गठन कर दिया है और इसके लिए मसौदा भी तैयार किया जा रहा है। हालांकि, आदिवासी वर्ग में धनगर समुदाय को शामिल करने का विरोध नरहरि जिरवाल समेत आदिवासी समुदाय के विधायकों ने किया है। इस मुद्दे पर श्री नरहरि आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने यह कदम उठाया है।

चार दिन पहले श्री जिरवाल विधायकों के साथ मंत्रालय के प्रवेश द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। इससे पहले मंगलवार को सचिवालय में विधानसभा उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा, “हम पिछले दो साल से इस बात के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं कि पेसा भर्ती होगी या फिर धनगरों को आदिवासी वर्ग में से आरक्षण देने का फैसला, लेकिन, इस संबंध में निर्णय लेते समय हमें विश्वास में नहीं लिया जाता और सीधे कानून बना दिए जाते हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups