Maharashtra Assembly Seats: पश्चिम महाराष्ट्र की 58 में से 50 सीटें जीतने का लक्ष्य : शाह

Thu, Sep 26 , 2024, 02:04 PM

Source : Uni India

कोल्हापुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करते हुए पश्चिमी महाराष्ट्र की 58 में से 50 विधानसभा सीटें (assembly seats) जीतने के लक्ष्य के लिए तैयार रहें।

शाह ने यहां महासैनिक दरबार हॉल में बुधवार देर रात उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की मौजूदगी में कोल्हापुर, सांगली, सतारा और सोलापुर समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “तीनों सहयोगी दलों के चुनाव चिह्न को एक मानकर सत्ता हासिल करना संभव है। राज्य सरकार 'लड़की बहन' सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना चाहिए।”

उन्हेंने कार्यकर्ताओं से अगले एक महीने में गठबंधन को सत्ता में वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया और ऐसा कुछ भी न करने को कहा जिससे महायुति को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा , “ हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। जो लोग केवल प्रधानमंत्री और मंत्री पद के लिए चुनाव लड़े थे, वे असफलता के बाद निराश हो गए, लेकिन हमारी पार्टी ने देश के विकास के लिए चुनाव लड़ा।

इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, पर्यावरण मंत्री रावसाहेब दानवे, मंत्री मुरलीधर मोहिल, चंद्रकांत पाटिल सुरेश खाड़े समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान इचलकरंजी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रकाश अवाडे और उनके बेटे राहुल श्री शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups