Badlapur case: बदलापुर मामले में आरोपी के माता-पिता ने सुपारी लेकर हत्या का आरोप लगाया!

Tue, Sep 24 , 2024, 10:45 PM

Source :

मुंबई। महाराष्ट्र में बदलापुर स्कूल में छेड़छाड़ मामले (Molestation case) में सोमवार को कथित रूप से पुलिस मुठभेड़ (Police encounter)में मारे गए मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे के माता-पिता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह पुलिस द्वारा की गई सुपारी हत्या थी और उन्होंने इसमें शामिल लोगों खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अक्षय के माता-पिता अन्ना और अलका ने आज सुबह 'वैन में गोलीबारी' के पुलिस के दावों को सच मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई।


अलका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “यह पुलिस द्वारा की गई सुपारी हत्या है और सरकार को हमारे बेटे की हत्या करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।” इस बीच, राज्य में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने भी अक्षय शिंदे की गोली मारकर हत्या पर सवाल उठाया है और एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच की मांग की है।

एमवीए सहयोगी, रांकपा (SP) के अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के अलावा शिवसेना (UBT) के आदित्य ठाकरे, मुख्य प्रवक्ता संजय राउत, सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और अन्य नेताओं ने महायुति सरकार की विभिन्न मामलों में आलोचना की और उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा जांच की मांग की।
ठाणे शहर के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे द्वारा गठित एसआईटी ने सोमवार देर रात घटनास्थल की जांच करके मामले का खुलासा किया, जहां उस दिन लगभग 1800 बजे कथित 'मुठभेड़' हुई थी और उस वाहन का निरीक्षण भी किया जिसमें अक्षय शिंदे को तलोजा से ठाणे ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने घटनास्थल के फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जबकि अक्षय शिंदे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के सरकारी सर जे जे अस्पताल भेज दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups