जैकलीन फर्नांडीज का पहला गाना 'स्टॉर्मराइडर' रिलीज

Sat, Sep 21 , 2024, 01:44 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीज (Miss Sri Lanka Jacqueline Fernandez) का पहला गाना 'स्टॉर्मराइडर(Stormirider)' रिलीज़ हो गया है।

'स्टॉर्मराइडर' गाना अमृता सेन (Amrita Sen) और रॉबिन ग्रुबर्ट (Robin Grubert) द्वारा लिखा गया है और अमृता सेन, जेक जियोंग (फ्रिसन), सर्बन कैज़न, फीनोम और एलेक्स विंटर द्वारा निर्मित है।

'स्टॉर्मराइडर' बनाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, जैकलीन ने अपनी टीम द्वारा साझा किए गए एक नोट में कहा, जब मैंने संगीत में कदम रखा, तो यह मेरे लिये केवल गाना नहीं था, यह मेरी कहानी, भावनाओं और यात्रा को व्यक्त करने का एक जरिया है।

 संगीत ध्वनि से कहीं अधिक है; यह जुड़ाव और सशक्तिकरण के बारे में है। मैंने इस सिंगल पर लगभग एक साल काम किया है, वीडियो में अपने हर लुक की अवधारणा और परख की है और हर एक शक्तिशाली है, इसके पीछे गहरा अर्थ है।

जैकलीन ने कहा,मेरा सिंगल स्टॉर्मराइडर मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह बदलाव को अपनाने, तूफान में ताकत खोजने और साहस और शालीनता के साथ जीवन की लहरों पर सवार होने का साधन है।

मैंने इस ट्रैक को अपने दिल से गाय है और मैं अपने फैंस के साथ इस नये अध्याय का अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकती।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups