मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई के सबसे लोकप्रिय खरीदारी स्थलों में से एक दादर बाज़ार में दिवाली से पहले खरीदारों की भारी भीड़भाड़ के कारण सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंतायें पैदा हो गयी हैं और नगर निगम प्रबंधन की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हज़ारों लोग संकरी गलियों में ठसाठस भरे दिखाई दे रहे हैं, जिससे भगदड़ मचने की आशंका है। त्योहारों की भारी खरीदारी, संकरे रास्ते और रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा फुटपाथों पर लगाये बिक्री के सामानों के कारण बाज़ार के कई हिस्सों में आवाजाही लगभग असंभव हो गयी है। स्थानीय निवासियों ने निराशा व्यक्त की कि हर साल इसी तरह की अफरा-तफरी के बावजूद अधिकारी भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने में विफल रहे हैं।
दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने स्थिति को तनावपूर्ण, अव्यवस्थित और संभावित रूप से खतरनाक बताया। बाजारों में भारी भीड़ को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियों में कुप्रबंधन की निंदा की और फेरीवालों पर नियंत्रण और पैदल यात्रियों की बेहतर आवाजाही की योजना बनाने की मांग की। लोगों ने कहा कि बढ़ती भीड़भाड़ और यातायात अव्यवस्था ने निवासियों, खासकर दादर से गुजरने वाले दैनिक यात्रियों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। विक्रेताओं द्वारा कब्जाये गये फुटपाथ, संकरी गलियां और वाहनों की रुकावटों ने मिलकर इस इलाके को स्थानीय लोगों के लिए दुःस्वप्न में बदल दिया है।
ऑनलाइन कई लोगों ने इस चहल-पहल को मुंबई के उत्सवी माहौल का प्रतिबिंब बताया। कुछ लोगों ने कहा कि जीवंत भीड़ ने शहर के दिवाली के माहौल में रंग और ऊर्जा भर दी, जबकि अन्य ने दादर की पारंपरिक बाजार संस्कृति पर गर्व व्यक्त किया। कई लोगों ने नागरिकों से त्योहारों के मौसम में छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और समुदाय के आर्थिक ताने-बाने को बनाये रखने के लिए स्थानीय मराठी व्यापारियों का समर्थन करने का भी आग्रह किया। लोगों ने त्योहारों की भीड़ के पूरे सप्ताह जारी रहने की उम्मीद के साथ नगर निगम अधिकारियों और पुलिस से भीड़ को नियंत्रित करने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण करने और मुंबई के दिवाली खरीदारी के चरम मौसम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्काल उपाय करने का आग्रह किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 16 , 2025, 09:32 AM