रांची। झारखंड सरकार (Jharkhand government) ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। विप्रा भाल को राज्यपाल का नया प्रधान सचिव बनाया गया है जबकि राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित नितीन मदन कुलकर्णी (Nitin Madan Kulkarni) को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। राज्य के कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार देर रात इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड, रांची तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि०, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित मस्त राम मीना (Ram Meena) (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड, रांची) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, प्रबंध निदेशक, जेयूआइसीओ तथा प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेन्सी (जीआरडीए) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसीप्रकार खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित डॉ० अमिताभ कौशल (अतिरिक्त प्रभार सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। साथ ही डॉ. कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ वाणिज्य-कर विभाग, झारखंड, रांची के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
भवन निर्माण विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित मनीष रंजन, (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड, रांची के निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार शर्मा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित अबुबक्कर सिद्दीख को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड, रांची के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
मुख्यमंत्री के सचिव, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल (अतिरिक्त प्रभार स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव, झारखण्ड, राँची, प्रबंध निदेशक, जेयूआईडीसीओ तथा प्रबंध निदेशक, ग्रेटर राँची विकास एजेन्सी ( जीआरडी ए) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक भवन निर्माण विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।साथ ही राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, राँची तथा स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित जितेन्द्र कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उद्योग विभाग के सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 11 , 2024, 12:50 PM